{"_id":"6a59f2bf53b3c4da4f079fe1","slug":"land-dispute-turns-fatal-in-maihar-bloody-clash-over-55-decimals-of-land-leaves-middle-aged-man-dead-maihar-news-c-1-1-noi1431-4511022-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: 55 डिसमिल जमीन के विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: 55 डिसमिल जमीन के विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या
Fri, 17 Jul 2026 10:36 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महैर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:36 PM IST
सार
55 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में एक व्यक्ति की जान ले ली। दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस साक्ष्य के रूप में जांच रही है।
विज्ञापन
जमीन पर जंग एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बूढ़ाबाउर गांव के शर्मा और साकेत परिवार के बीच करीब 55 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी लेकिन इस बार मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि चंद्रशेखर शर्मा के बेटों ने विश्राम साकेत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विश्राम साकेत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरपाटन एसडीओपी ख्याति मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से संघर्ष दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना से उसके संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। वीडियो को भी जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।
रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
