सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Accused of raping a female laborer arrested

Maihar News: काम के बहाने बुलाकर महिला मजदूर से की घिनौनी हरकत, हैवानियत के बाद कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अरोपी ने महिला मजदूर को काम काम देने का बहाना कर उसके साथ दुष्कर्म किया और 32 फिट गहरे कुए में फेंक दिया। इस घटना में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Maihar News: Accused of raping a female laborer arrested
महिला से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी के मैहर में दुष्कर्म की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है यहां महिला मजदूर को रेत लोड करने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद 32 फिट गहरे में गढ्ढे में फेंक दिया। इस घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने देखा तो घायल अवस्था में मिली महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया। हालांकि इस मामले की सूचना थाने में नहीं दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को अस्पताल के लिए रवाना किया है।
Trending Videos


मजदूरी के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
पीड़ित महिला की माने तो उसे मजदूरी के बहाने बुलाकर रीवा से ताला ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और फिर आरोपी उसे कुएं में फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि वह सीधी जिले की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक वह रोजाना मजदूरी करने के लिए रीवा सहित अन्य स्थानों पर जाती है। उसने बताया कि बीते दिवस वह मजदूरी के लिए रीवा आई हुई थी। तभी एक शख्स उसे मजदूरी कराने के बहाने अपने साथ ताला ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर उसे पूरा दिन बैठाकर रखा, उसके बाद देर शाम उसके पास से मोबाइल और पैसे छीनकर उसे कुएं में धकेल दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई तो महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

इनका कहना है
इस मामले पर अमरपाटन अनुभाग की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले जानकारी मिली है। इस संबंध में सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

ये भी पढ़ें-  लोगों को झूठे केस में फंसाने वाला जालसाज प्रेमी युगल गिरफ्तार, धोखे से घर बुलाकर करते थे ठगी

स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप
जब यह मामला तेजी से सुर्खियों में आया तो स्थानीय पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर जब कुए में मिली तो स्थानीय पुलिस के द्वारा उसको कुए से निकाला गया और दुष्कर्म को दुर्घटना समझकर लावारिस की तरह अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इतने बड़े जघन्य अपराध में पुलिस पर गंभीरता न दिखाने का आरोप है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक मैहर ने कहा पीड़िता के कथन के आधार इस पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed