सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major accident on NH-30 in Maihar Bolero rams into trailer from behind 6 devotees injured in Maihar

Maihar News: मैहर के NH-30 पर बड़ा हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो, 6 श्रद्धालु घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Maihar: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह बोलेरो वाहन ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री रीवा से मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

Major accident on NH-30 in Maihar Bolero rams into trailer from behind 6 devotees injured in Maihar
हादसे की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ककरा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रेलर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ।

Trending Videos


 एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस सेवा 1033 को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर
बोलेरो में सवार कुल छह श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से चार को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं छातीलाल पटेल और संजना पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मां शारदा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार सभी यात्री रीवा से मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बोलेरो चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गया।

ये भी पढ़ें: रात 3:30 बजे अन्नपूर्णा मंडप में बागेश्वर महाराज, खुद संभाली भट्टी, तैयार कराईं प्रसादी की पूरियां

पुलिस जांच में जुटी
अमरपाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना गंभीर लापरवाही है, जिससे बड़े हादसे हो सकते हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed