सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major Road Accident in Maihar: Trailer Collides with Stationary Tractor-Trolley; 15 Injured

Maihar News: एनएच तीस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 15 ग्रामीण घायल; यहां उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-टॉली को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी है। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रॉली में बैठे ग्रामीण उछलकर नीचे गिर गए। इस दौरान 15 लोग घायल हुए हैं। कुछ स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Major Road Accident in Maihar: Trailer Collides with Stationary Tractor-Trolley; 15 Injured
सड़क हादसे में 15 लोग घायल, घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा नेशनल हाइवे 30 पर अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम रिगरा ब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण एक सामाजिक कार्यक्रम “बरहों” में शामिल होकर बेलदरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया, जिसके चलते वाहन को हाईवे किनारे खड़ा करना पड़ा। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद का मंजर
दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायल लोग दर्द से कराहते नजर आए, वहीं स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत टीमों ने तेजी से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों को 108 एंबुलेंस और 1033 हाईवे एंबुलेंस की मदद से मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। समय पर पहुंची राहत सेवाओं के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें- Indore News: मंडियों में गेहूं खरीदी के बीच कैंटीन पर ताले, महंगी गैस से किसानों की 5 रु. वाली थाली बंद

घायलों की स्थिति
घायलों में संखिबाई साकेत (50), अजय बुंकर (17, प्रदीप साकेत (24) और संतोष साकेत (50) सहित अन्य शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल और अमरपाटन में जारी है।

मामले में नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को क्रेन की मदद से जब्त किया जा रहा है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed