सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Massive Fire Erupts at Plastic Sheet Warehouse in Maihar; Plume of Black Smoke Engulfs the City

MP: मैहर में पन्नी गोदाम में लगी भीषण आग, शहरभर में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Fire News: भीषण आग और धुएं के बावजूद राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

Massive Fire Erupts at Plastic Sheet Warehouse in Maihar; Plume of Black Smoke Engulfs the City
भीषण आग - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मैहर शहर में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। शहर के एक पन्नी गोदाम में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता काला धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई देने लगा। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद देखते ही देखते आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया। गर्म हवाओं और तेज तापमान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।



प्रताप सायकल स्टोर से जुड़ा बताया जा रहा गोदाम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी, वह प्रताप सायकल स्टोर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गोदाम में बड़ी मात्रा में पन्नी, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग लगने के बाद प्लास्टिक सामग्री के कारण धुआं लगातार बढ़ता गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। वहीं धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में सांस लेने में भी लोगों को परेशानी होने लगी। कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
Trending Videos


दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। हालांकि गोदाम में रखी ज्वलनशील सामग्री और भीषण गर्मी के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़ें:  देवास पटाखा फैक्टरी विस्फोट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ाया, अब तक पांच की हुई गिरफ्तारी

शहरभर में दिखाई दिया काले धुएं का असर
आग के बाद उठता काला धुआं शहर के अलग-अलग हिस्सों से दिखाई देता रहा। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। धुएं के कारण वातावरण में प्रदूषण भी बढ़ गया और लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में परेशानी महसूस हुई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतनी भयावह आग देखी। गर्मी के मौसम में प्लास्टिक और पन्नी के गोदाम में लगी आग ने पूरे इलाके को दहला दिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed