{"_id":"69aad753f97bb80dd40a1c7c","slug":"minor-kidnapped-and-taken-to-maharashtra-for-gang-rape-tala-police-caught-one-accused-maihar-news-c-1-1-noi1431-4020267-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: नाबालिग का अपहरण कर महाराष्ट्र ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म; एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: नाबालिग का अपहरण कर महाराष्ट्र ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म; एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर के ताला थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सहयोगी आरोपी अजीत उर्फ बंटा रावत को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की है। मुख्य आरोपी गोविंद यादव व पिंटू पाव फरार हैं। पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराएं जोड़कर तलाश तेज कर दी है।
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण कर उसे महाराष्ट्र ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ताला थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और अन्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos
दिसंबर 2025 में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों को आशंका थी कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए अपराध क्रमांक 379/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) में प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी
सामने आई खौफनाक सच्चाई
पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश के बाद नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिनमें उसने पूरी घटना का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि धौसड़ा निवासी गोविन्द यादव ने अपने साथियों पिन्टू पाव और बंटा कोल के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल से पहले अन्य स्थानों पर ले गए, फिर बाद में महाराष्ट्र ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
गंभीर धाराएं बढ़ाकर तेज की गई कार्रवाई
पीड़िता के बयानों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(m), 65(1), 127(4), 351(3), 61(2) और 3(5) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l)/6 तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।
ये भी पढ़ें- सीहोर में हैवानियत: आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर रखा, झांसा देकर ले गया और दो दिन तक किया दुष्कर्म
सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
इसी कार्रवाई के तहत शुक्रवार 6 मार्च को ताला थाना पुलिस ने सहयोगी आरोपी अजीत कुमार उर्फ बाबू उर्फ बंटा रावत (21 वर्ष) पिता स्वर्गीय अमरनाथ रावत, निवासी ग्राम धौसड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (MP19 ZQ 6041) भी जब्त कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य आरोपी समेत दो की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपी गोविन्द यादव और उसका साथी पिन्टू पाव अभी भी फरार हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X