सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Mock drill conducted rescue people trapped in buildings and to prevent earthquake fire natural disaster

Maihar News: भूकंप, आग और प्राकृतिक आपदा से कैसे बचें...बिल्डिंग में फंसे हैं तो क्या करें, बताया ये तरीका

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मां शारदा मंदिर प्रांगण में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम की ओर से बुधवार को भूकंप, आग और प्राकृतिक आपदा से बचाव सहित बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकलने के लिए मॉकड्रिल कर जानकारी दी गई।

Maihar Mock drill conducted rescue people trapped in buildings and to prevent earthquake fire natural disaster
मॉक ड्रिल करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर में अचानक से धरती हिलने लगी, लोगों में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला। लोग यहां से वहां भागने लगे और घायलों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा जाने लगा। एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दरअसल, यह पूरा माजरा मॉकड्रिल का है।

Trending Videos


बता दें कि मैहर में 11 एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मॉकड्रिल किया गया, जिसमें किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी टीम तैयारी के साथ रहती है। 11 एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मैहर मां शारदा धाम के नीचे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें टीम के द्वारा आपदा के समय बचाव और राहत कार्य किस प्रकार किया जाता है, इसका जीता जागता उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मऊगंज में युवक और पुलिस की हत्या का रीवा में विरोध, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

घायलों को ऊंची जगह से कैसे लिफ्ट करना और उन्हें नीचे तक पहुंचाना फास्टेस्ट सुविधा देने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाना। 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम की ओर से बुधवार को भूकंप आग एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकलने के लिए मॉकड्रिल किया गया।



एसपी ने कहा- आपदा से निपटने को हैं तैयार
सुधीर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक मैहर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समय-समय ऐसी टीमों का गठन किया जाता है और समय-समय पर इनको प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अगर मैहर में भूकंप, आग जैसे कोई भी प्राकृतिक आपदा आती है तो इससे निपटने के लिये टीम पूरी तरह से तैयार है। इस तरह के मॉकड्रिल जनता के बीच में भी किए जाएंगे, तब आमजन भी जागरुक हो सकेगा।

a

मॉकड्रिल करते हुए

a

मौके पर मौजूद अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed