{"_id":"69dfa76af78e2e74860825d9","slug":"molestation-case-on-moving-bus-professors-actions-caught-on-camera-court-sends-him-to-jail-maihar-news-c-1-1-noi1431-4168219-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी
Thu, 16 Apr 2026 03:41 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
सार्वजनिक बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर की हरकतें सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शर्मनाक हरकत के बाद सलाखों के पीछे असिस्टेंट प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां चलती बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की हरकतें कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
घटना 23 मार्च की है, जब सतना से अमरपाटन जा रही बस में आरोपी डॉ. आलोक सिन्हा महिला के बगल में बैठा था। यात्रा के दौरान उसने महिला के साथ लगातार अभद्र हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में अहम सबूत बना।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला सीधे अमरपाटन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी की धाराओं में मामला कायम किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 10 अप्रैल को फरार चालान न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपी जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा लेकिन अदालत ने राहत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Mandla News: बबलू पंडा हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, गोली मारकर ली थी जान
न्यायिक अधिकारी शालिनी उइके की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अब मामले की जांच को और मजबूत करने में जुटी है। बस में मौजूद अन्य यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं और वीडियो साक्ष्य की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। थाना प्रभारी विजय परस्ती ने बताया कि महिला के साथ अभद्र हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
