{"_id":"69e34fa0fb0c76a068074893","slug":"panic-at-uchahara-civil-hospital-following-firing-intoxicated-patient-behind-the-incident-maihar-news-c-1-1-noi1431-4181234-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने बेड पर शराब पी, फिर नशे में धुत होकर परिसर में चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने बेड पर शराब पी, फिर नशे में धुत होकर परिसर में चलाई गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
उचेहरा सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक के शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। युवक ने डॉक्टर के साथ बहस करने के बाद अस्पताल परिसर में फायरिंग कर दी।
सनकी युवक ने अस्पताल में किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के उचेहरा स्थित सिविल अस्पताल में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज कराने आए एक युवक ने अस्पताल परिसर में फायरिंग कर दी। घटना के बाद मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवम दुबेदी (23), पिता संदीप दुबेदी, कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों की सलाह पर उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के मुताबिक उपचार के दौरान ही युवक ने अस्पताल के बेड पर बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया। स्टाफ द्वारा विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा।
घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक पांडेय ने युवक को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना करते हुए अनुशासन में रहने की समझाइश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में एक अन्य मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर पर दबाव बना रहा था। डॉक्टर के मना करने पर विवाद और बढ़ गया।
ये भी पढ़ें: खंडवा में प्रेम-प्रसंग बनी खून की वजह: सड़क हादसे की आड़ में रची गई हत्या की साजिश; आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार
विवाद के बाद युवक गुस्से में अस्पताल से बाहर निकला और अपने पास मौजूद अवैध कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवेदनशील स्थान होने के बावजूद अस्पताल में हथियार के साथ प्रवेश और इस तरह की घटना प्रशासनिक तैयारियों पर चिंता बढ़ा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X