{"_id":"69e32b688223ef876607d333","slug":"patehra-pond-tragedy-four-teenage-girls-drown-while-bathing-two-die-a-tragic-death-maihar-news-c-1-1-noi1431-4181109-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar: पटेहरा तालाब में बड़ा हादसा, नहाने गई चार किशोरियां डूबीं; दो की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: पटेहरा तालाब में बड़ा हादसा, नहाने गई चार किशोरियां डूबीं; दो की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर के पटेहरा बीड़ी बस्ती में तालाब में नहाने गई चार किशोरियां डूब गईं। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। वहीं, ग्रामीण तालाब में सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल उठाया है। इस हादसे ने ग्रामीणों को झक-झोरकर रख दिया है।
तालाब में नहाने गई चार किशोरियां डूब गईं।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा बीड़ी बस्ती में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां स्थित पटेहरा तालाब में नहाने गई चार नाबालिग किशोरियां अचानक गहरे पानी में डूब गईं। इस दर्दनाक घटना में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, चारों किशोरियां दोपहर के समय तालाब में नहाने के लिए पहुंची थीं। नहाने के दौरान अचानक एक किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों किशोरियां भी गहराई की ओर बढ़ गईं, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण सभी डूबने लगीं। कुछ ही क्षणों में स्थिति गंभीर हो गई और वहां अफरा-तफरी मच गई।
तालाब के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किशोरियों को डूबता देख तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। हालांकि, अन्य दो किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस और रेस्क्यू टीम की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन चलाकर काफी प्रयासों के बाद दोनों किशोरियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। मृतकों में एक की पहचान पूनम चौधरी के रूप में हुई है, जबकि दूसरी किशोरी की पहचान अंचल चौधरी के रूप में हुई है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो वहां चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही किसी प्रकार की निगरानी की व्यवस्था है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘जनता देगी जवाब’
प्रशासन की अपील
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गहरे और असुरक्षित जलाशयों में नहाने से बचें। विशेष रूप से बच्चों और किशोरों को बिना निगरानी के पानी के पास न जाने दें। साथ ही, जलाशयों के पास चेतावनी संकेत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X