Maihar: दवा के लिए निकले थे, मौत ने रोक लिया रास्ता; हादसे में गई चाचा की जान, जिंदगी की जंग लड़ रहे भतीजे
Maihar: मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में दवा कराने जा रहे तीन लोगों की बाइक को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी, जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए; पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भतीजे का दवा कराने जा रहा था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झाली निवासी तीनों लोग एक बीमार भतीजे को दवा कराने के लिए अमरपाटन सिविल अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वे NH-30 स्थित कंचनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची राहत टीम
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर अमरपाटन थाना और देहात पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन में सुरक्षित रखवा दिया है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: बड़े भाई का खूनी खेल! छोटे भाई की हत्या कर शव फेंका, कालीन के नीचे छिपा था पूरा राज
जनप्रतिनिधि ने की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन नगर परिषद के उपाध्यक्ष अगम राहुल जैन भी देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X