फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students risk their lives crossing a surging drain; connectivity is cut off during the rainy season.

Maihar: उफनते नाले से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण, पुलिया नहीं होने से बरसात में कट जाता है संपर्क

Sat, 25 Jul 2026 10:02 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 10:02 AM IST
सार

मैहर जिले की ग्राम पंचायत सोनवारी के मोदीनगर हरिजन और आदिवासी बस्ती के ग्रामीण आज भी पुलिया और पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात में उफनता नाला पार करना उनकी मजबूरी बन गया है।

विज्ञापन
Students risk their lives crossing a surging drain; connectivity is cut off during the rainy season.
जोखिम में जान डालकर इस तरह आते-जाते हैं गांव के लोग।

विस्तार

विकास के दावों के बीच मैहर जिले की ग्राम पंचायत सोनवारी के मोदीनगर हरिजन एवं आदिवासी बस्ती के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात शुरू होते ही यहां का उफनता नाला ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन



पुलिया और पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। वर्षों से मांग के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गांव के लोग चार साल से कर रहे पुलिया निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से ग्राम पंचायत, जिला प्रशासन और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सीएसआर विभाग से लगातार पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है। इसके लिए कई बार आवेदन, ज्ञापन और मांग पत्र भी सौंपे गए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया। इसके चलते स्कूल से लौट रहे बच्चे घंटों नाले के दोनों ओर फंसे रहे। बाद में परिजनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को सुरक्षित नाला पार कराया। वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले में तेज बहाव और कीचड़ के कारण पूरी बस्ती का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग टूट जाता है। ऐसी स्थिति में यदि किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाए या कोई आपातकालीन स्थिति बन जाए, तो अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्राम पंचायत भी उठा चुकी है मुद्दा
ग्रामीण राघवेंद्र अहिरवार ने बताया कि पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ग्राम पंचायत सोनवारी की सरपंच कृष्णाबाई उमाकांत उपाध्याय ने भी वर्ष 2024 और 2025 में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पुलिया निर्माण की मांग की थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।

सीएसआर मद से पुलिया और पीसीसी सड़क बनाने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से सीएसआर मद के तहत मोदीनगर हरिजन एवं आदिवासी बस्ती में नाले पर रपटा (पुलिया) और पीसीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।


ये भी पढ़ें- Indore News: कार्टून कैरेक्टर से बड़े नेताओं तक कैसा चल रहा इंदौर का छात्र आंदोलन? देखें रोचक तस्वीरें

हादसे की आशंका, जल्द कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित कंपनी से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखाई देना चाहिए।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed