{"_id":"67daac40bc041047c00f19cd","slug":"the-body-of-the-son-in-law-who-came-to-his-in-laws-house-for-exorcism-was-found-hanging-from-a-pole-police-started-investigating-maihar-news-c-1-1-noi1385-2740685-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: झाड़-फूंक करवाने ससुराल आए दामाद का खंभे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: झाड़-फूंक करवाने ससुराल आए दामाद का खंभे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर के गोलामठ मंदिर के पास एक बिजली के खंभे पर 40 वर्षीय गुड्डू कोल का शव लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और झाड़-फूंक के लिए ससुराल आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैहर में उस समय हड़कंप मच गया जब गोलामठ मंदिर के पास एक बिजली के खंभे पर दिनदहाड़े एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिला। शव देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त 40 वर्षीय गुड्डू कोल, निवासी अबेर कोटर, जिला सतना के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - रीवा-इतवारी एक्सप्रेस दो माह के लिए और रद्द, यात्रियों की परेशानी बरकरार
झाड़-फूंक के लिए ससुराल आया था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुड्डू कोल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और झाड़-फूंक के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। घटना के दिन दोपहर में जब परिवार के लोग भोजन कर रहे थे, तब वह नहाने के लिए बाहर निकला। कुछ देर बाद घर में उसके फांसी लगाने की खबर आई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें - नौ साल की बच्ची के शरीर पर फैला इंफेक्शन, माता-पिता ने डॉक्टर पर लगाया गलत उपचार का आरोप
पुलिस की जांच जारी
कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि मृतक गुड्डू कोल का शव बिजली के खंभे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X