Mandla News: गोंगपा का बड़ा एक्शन, संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार पदाधिकारी छह महीने के लिए निष्कासित
मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार पदाधिकारियों को छह माह के लिए निष्कासित किया। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी को आधार बनाया गया। एक नियुक्ति भी निरस्त की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले में गुरुवार को आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। पार्टी ने चार पदाधिकारियों को 6 माह के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में संगठन विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम भलावी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे, किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप इनवाती और सिवनी के रावेनशाह उइके को निष्कासित किया गया है। इन सभी पर केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने का आरोप है।
ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम
मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने बताया कि 2 मार्च को छपारा और बंजारी में हुई बैठकों में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ नारेबाजी की गई थी। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी की गईं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिससे संगठन की साख प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 26 फरवरी 2026 को भोपाल कार्यालय से की गई शक्ति सिंह सिसौदिया की नियुक्ति को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया और प्रदेश प्रवक्ता संतर वलारी भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
