{"_id":"69d081167236c90ffa012e39","slug":"horrific-accident-on-mandla-nh-30-3-youths-killed-one-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-mandla-news-c-1-1-noi1510-4124951-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नेशनल हाईवे 30 पर भीषण बाइक हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नेशनल हाईवे 30 पर भीषण बाइक हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
मंडला-रायपुर रोड पर नेशनल हाईवे 30 के चारटोला के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल हाईवे 30 के मंडला-रायपुर रोड पर देर रात एक भीषण बाइक हादसा हुआ। चारटोला के पास आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिस कारण टक्कर जोरदार हुई। हादसे में मृतक बिछिया थाना क्षेत्र के निवासी थे।
मृतकों की पहचान
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में ग्राम जामुन टोला, पंचायत करंजिया माल के दो युवक और करंजिया माल का एक युवक शामिल हैं। मृतकों में करंजिया माल निवासी जगदीश यादव (36 वर्ष) भी शामिल थे, जो लाइनमैन का काम करते थे और काम से घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा
पुलिस की जांच और घायल की स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए बिछिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X