सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla murder mystery: Young woman's body found in bushes, young man found hanging from a tree nearby

Mandla News: मंडला मर्डर मिस्ट्री, झाड़ियों में मिला युवती का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला युवक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडला में नर्मदा किनारे झाड़ियों में युवक-युवती के शव संदिग्ध हालत में मिले। युवक पेड़ से लटका मिला, युवती का शव पास में पड़ा था। दोनों 24 मार्च से लापता थे। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। 

Mandla murder mystery: Young woman's body found in bushes, young man found hanging from a tree nearby
मंडला मर्डर मिस्ट्री,झाड़ियों में मिला युवती का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला युवक
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को नर्मदा किनारे स्थित कुंभ स्थल के पास झाड़ियों में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जबकि युवती का शव पास ही जमीन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने अंदेशा जताया है कि मौत करीब 5 से 6 दिन पहले हुई होगी। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे और बीते 24 मार्च से लापता थे। इस संबंध में महाराजपुर थाने में पहले से ही मामले दर्ज थे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये तो हद है: 'दाएं पैर में दर्द, बाएं का कर दिया एक्स-रे', छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसपी रजत सकलेचा और एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ लग रहा है। शवों की स्थिति को देखकर लगता है कि ये काफी पुराने हैं। मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed