सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relationship murder on Valentine's Day: Wife-lover conspiracy, Sumit Kachhi murder case revealed in 48 hours

सुमित काछी हत्याकांड: वैलेंटाइन डे पर पति का कत्ल, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, 48 घंटे में खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

टिकरिया थाना क्षेत्र में मिले सुमित काछी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा हुआ। पत्नी जमुना उर्फ कविता ने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले लूट की कहानी गढ़ी गई, लेकिन कॉल रिकॉर्ड से सच सामने आया। दोनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद कर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

Relationship murder on Valentine's Day: Wife-lover conspiracy, Sumit Kachhi murder case revealed in 48 hours
मृतक युवक के साथ उसकी पत्नी
विज्ञापन

विस्तार

टिकरिया थाना क्षेत्र में 14 फरवरी को मिले युवक के शव ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि जबलपुर निवासी सुमित काछी की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश के तहत कराई थी।

Trending Videos


मधुवन ढाबे के पास मिला था शव
कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप खून से सना शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। एसडीओपी निवास पीएल वालरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की कहानी से खुला शक
शुरुआत में मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता ने अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से हमले की कहानी सुनाई, लेकिन घटनास्थल के हालात और कॉल रिकॉर्ड में मिले विरोधाभासों ने पुलिस का शक गहरा दिया। सख्ती से पूछताछ में पत्नी टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

ये भी पढ़ें- दतिया में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोपियों की अपील खारिज, बरकरार रखी उम्रकैद

घायल बताकर बुलाया, फिर किया वार
पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर सुमित को रास्ते में रोकने की योजना बनाई। पहले उसे घायल अवस्था में सहारा देने का बहाना बनाया गया, फिर गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए घटनास्थल की स्थिति बदलने की भी कोशिश की गई।

मंदिर से शुरू हुई नजदीकियां
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सूर्यकांत से जमुना की पहचान स्वयं सुमित ने कराई थी। सूर्यकांत पास के मंदिर में पुजारी का काम करता था। परिचय के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिससे दांपत्य जीवन में तनाव गहराता गया और अंततः मामला हत्या की साजिश तक पहुंच गया।

हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed