पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandsaur-garoth-handcuffed-father-son-escape-with-haryana-police-vehicle-cctv

Mandsaur News: हथकड़ी लगे पिता-पुत्र पुलिस की गाड़ी लेकर फरार, CCTV में कैद हुई घटना; 420 के आरोपी निकले शातिर

Fri, 03 Jul 2026 10:29 AM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

मंदसौर के गरोठ में हरियाणा पुलिस की हिरासत में मौजूद हथकड़ी लगे पिता-पुत्र पेट्रोल पंप पर पुलिस को चकमा देकर पुलिस का वाहन लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ दूरी पर वाहन बरामद हो गया, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चलिए बता रहे हैं कि शातिर बाप-बेटे ने कैसे दिया हरियाणा पुलिस को चकमा?

विज्ञापन
mandsaur-garoth-handcuffed-father-son-escape-with-haryana-police-vehicle-cctv
हथकड़ी लगे दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, गरोठ क्षेत्र में हरियाणा पुलिस की हिरासत में मौजूद हथकड़ी लगे दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। साथ ही  पुलिस का वाहन भी ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं, जिन्हें हरियाणा पुलिस धोखाधड़ी यानी 420 के मामले में गिरफ्तार कर गुरुग्राम ले जा रही थी। 
विज्ञापन


रास्ते में गरोठ के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान पुलिस की चूक का फायदा उठाकर दोनों आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ ही दूरी पर पुलिस की कार लावारिस हालत में मिल गई, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। देखिए यह रिपोर्ट
विज्ञापन


पुलिस की कार लेकर फरार हो गए
जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस 420 के एक मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र को गुरुग्राम लेकर जा रही थी,रास्ते में गरोठ के एक पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाने के लिए पुलिसकर्मी नीचे उतरे। इसी दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया, वाहन की ड्राइविंग सीट संभाली और पुलिस की कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को मिली धमकी, DGP से जवाब तलब; हाईकोर्ट का कड़ा रुख

टीमें लगातार सर्च अभियान चला रहीं अब
कुछ दूरी तक वाहन दौड़ाने के बाद दोनों आरोपी बारहमासी फंटे के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गरोठ पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहन को बरामद कर लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस वाहन लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गरोठ थाना प्रभारी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed