सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl students accuse PTI teacher of indecent behaviour, teacher detained after protest

Mandsaur News: छात्राओं ने पीटीआई शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, धरना देने के बाद शिक्षक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सुवासरा के शासकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं ने पीटीआई रोहित जोगचंद पर नशे में अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर स्कूल गेट पर धरना दिया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया। तहसीलदार ने जांच का आश्वासन दिया और छात्राओं की सुरक्षा व शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग सुनी गई।  

Girl students accuse PTI teacher of indecent behaviour, teacher detained after protest
पीटीआई शिक्षक जोकचंद को साथ लेकर जाती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सुवासरा स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में गुरुवार को छात्राओं ने शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (पीटीआई) रोहित जोगचंद पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए स्कूल गेट के सामने धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। धरने पर बैठी छात्राओं ने पीटीआई टीचर जोकचंद पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई सर अकसर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और उनके साथ अशोभनीय भाषा और व्यवहार करते हैं। इस कारण स्कूल में पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: मप्र में 23 हुआ बच्चों की मौत का आंकड़ा, अब नागपुर मेडिकल कॉलेज में एक साल के गर्विक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार रामलाल मुनिया मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने आरोपों को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस टीम भी स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक रोहित जोगचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। तहसीलदार रामलाल मुनिया ने बताया कि छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जाएगी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन,अब रेडिसन चौराहा तक संचालन की राह आसान

धरने पर बैठी छात्राओं ने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के सामने शिक्षक की बर्खास्तगी और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग रखी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर कक्षाएं फिर से शुरू कीं। स्कूल प्रशासन ने भी इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की है। यह घटना शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है।

 

पीटीआई शिक्षक जोकचंद को साथ लेकर जाती पुलिस

स्कूली छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

पीटीआई शिक्षक जोकचंद को साथ लेकर जाती पुलिस

स्कूली छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed