सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur Gang that threatened to implicate women in false rape cases arrested

Mandsaur: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली गैंग धराई, मां और बेटे सहित महिला का भाई गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरोह पिछले कई साल से अलग-अलग स्थानों पर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ठगने का काम कर रहा था। मामले में षड्यंत्रकर्ता फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Mandsaur Gang that threatened to implicate women in false rape cases arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले में डॉक्टर को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने वाली महिला सहित उसके बेटे और भाई को मंदसौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह पिछले कई साल से अलग-अलग स्थानों पर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का काम कर रहा था। मामले में षड्यंत्रकर्ता फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Trending Videos


मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने शुक्रवार दोपहर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 अगस्त गुरुवार को रतलाम के ग्राम केलुखेड़ा निवासी महिला उसके पुत्र कमलेश पिता शिवलाल मालवीय और भाई चोथमल पिता बगदीराम चौहान निवासी लसुडीया भाटी थाना सितामउ के साथ अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीहोर स्थित क्लीनिक पर दांत का इलाज करवाने के बहाने आई।वहां थोड़ी देर के बाद उसका बेटा और भाई चोथमल दोनों आ गए। महिला के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर चिल्लाचोट करने लगे तथा रिर्पोट न लिखाने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। चूकि क्लीनिक के पास ही संचालक का परिवार मौजूद था तथा आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर अफजलपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक समरथ सिनम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह कर चुका है कई लोगों के साथ ठगी
थाना प्रभारी सीनम ने जांच में पाया कि महिला व उसका पुत्र व भाई एवं उस महिला का दामाद गोपाल पिता उंकारलाल लोहार निवासी रहीमगढ़ थाना सितामउ विगत 4-5 साल से इस प्रकार की गतिविधियां करते आ रहे हैं। बरखेड़ा केलुखेडा के आसपास कई लोगों से इस प्रकार की ठगी कर चुके हैं तथा उन्हैल व नागदा जिला उज्जैन में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूरा परिवार एक गिरोह बनाकर षड्यंत्र पुर्वक लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करते हैं। 

पुलिस ने क्लीनिक संचालक की रिपोर्ट पर थाना अफजलपुर पर अरापियों के खिलाफ धारा 308 (1), 308 (2), 308 (7) एवं 3 (5) बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी महिला व उसका पुत्र कमलेश व भाई चोथमल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका दामाद गोपाल पिता उंकारलाल लोहार निवासी रहीमगढ़ ने ही डॉक्टर को दुष्कर्म के केस में फंसाकर रुपये ऐंठने की साजिश रची थी। फरार आरोपी गोपाल विगत 5-7 साल से इस प्रकार का षड्यंत्र कर भोले-भाले लोंगो को फंसाकर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का काम कर रहा है। आरोपी गोपाल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed