सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News: Ganapati Bappa is seated in two forms on the same stone, front and back

MP News: बैलगाड़ी आगे नहीं बढ़ी और नाम पड़ गया गणपति चौक, जानिए दशपुर से जुड़ी द्विमुखी भगवान गणेश की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के दशपुर (मंदसौर) की पहचान यहाँ स्थित अद्वितीय द्विमुखी भगवान गणेश की प्रतिमा से है। यह 7 फीट ऊंची पाषाणयुगीन प्रतिमा न केवल कलात्मक है, बल्कि इसके आगे का मुख पंचसुण्डी रूप में और पीछे का मुख सेठ की मुद्रा में है। प्रतिमा का इतिहास लगभग 95 वर्ष पुराना है, जिसका प्राकट्य नाहर सय्यद दरगाह की पहाड़ी पर हुआ था। 

Mandsaur News: Ganapati Bappa is seated in two forms on the same stone, front and back
श्री द्विमुखी चिंताहरण गणपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक नगरी दशपुर की पहचान देश की एक मात्र अद्वितीय भव्य श्री द्विमुखी भगवान गणेशजी की प्रतिमा के कारण भी है। गणपति चौक जनकुपूरा स्थित यह दुर्लभ प्रतिमा पाषाणयुगीन है। सात फिट ऊंची गणपति की खड़ी मुद्रा वाली इस अप्रतिम नयनाभिराम प्रतिमा का स्वरूप अत्यंत ही सुंदर व कलात्मक है। प्रतिमा का आगे का भाग पंचसुण्डी रूप में और पीछे का स्वरूप श्रेष्ठी (सेठ) की मुद्रा को प्रदर्शित करता है। मस्तक पर सेठ के समान पगड़ी व शरीर पर बण्डी पहनी आकृति है, आगे व पीछे दोनों मुखों के पूजा के विधान भी अलग-अलग है। इस अनोखी प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से अनेक दर्शनार्थी आते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 95 वर्ष पुराना इतिहास 
श्री द्विमुखी चिंताहरण गणपति के नाम से विख्यात इस प्रतिमा का ज्ञात इतिहास लगभग 95 वर्ष पुराना है। हालांकि प्रतिमा का प्रस्तर आभा मंडल प्राचीन शिल्प का उत्कृष्ट और सर्वोत्कृष्ट स्वरूप प्रदर्शित करता है। इस लिहाज से प्रतिमा का इतिहास अर्वाचीन भी हो सकता है। प्रतिमा का प्राकट्य स्थल नाहर सय्यद दरगाह की पहाड़ी पर स्थित तलाई है। स्थानीय निवासी मूलचंद स्वर्णकार को स्वप्न में इस स्थान पर प्रतिमा के होने का आभास हुआ। यह कोई किवदंती नहीं वरन् स्पष्ट तथ्य है। स्वप्न की पुष्टि के लिए मूलचंद स्वर्णकार ने जब उस स्थान पर जाकर देखा तो पत्थरों में दबी यह स्वप्न दृष्टा प्रतिमा सामने प्रत्यक्ष दिखाई दी। मूलचंद स्वर्णकार को सवंत 1986 में आषाढ़ सुदी पंचमी दिनांक 22 जून 1929  को प्रतिमा को प्रतिष्ठापित करने का प्रेरणात्मक आदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने आषाढ़ सुदी 10 विक्रम संवत 1986 को शास्त्रीय विधि विधान के साथ इस अद्वितीय प्रतिमा को पत्थरों के बीच से निकालकर धूमधाम से बैलगाड़ी में विराजित कर आगे बढ़ाया।

बैलगाड़ी आगे नहीं बड़ी और नाम पड़ गया गणपति चौक
तत्कालीन समय के साथी व्यक्तियों के कथनानुसार द्विमुखी गणेशजी की इस प्रतिमा को नरसिंहपुरा क्षेत्र में किसी उचित स्थान पर प्रतिष्ठापित करने हेतु बैलगाड़ी से ले जाया जा रहा था। चूंकि उस समय नरसिंहपुरा जाने के लिये जनकुपुरा से मदारपुरा होकर जाना सुगम मार्ग था इसलिए बैलगाड़ी को जनकुपुरा से ले जाने का निश्चय किया गया। बैलगाड़ी जनकुपुरा में इस स्थान पर रुक गई, जहां द्विमुखी चिंताहरण गणेशजी का मंदिर है। पहले इस स्थान को प्रचलित नाम इलाजी चौक के नाम से जाना जाता था, जो अब गणपति चौक के नाम से प्रचलन में आ गया है। इसी मंदिर के कारण यह नाम प्रचलित हो गया चूंकि प्रतिमा को नरसिंहपुरा ले जाने का निश्चय किया गया था। इसलिये बैलगाड़ी को आगे बढ़ाने का खूब प्रयास किया, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी बैलगाड़ी एक इंच भी आगे नही बढ़ी। भगवान गणेशजी की इच्छा को सर्वोपरि मानकर धर्मालुजनों द्वारा इसी स्थान पर दूसरे दिन यानि एकादशी को प्रतिमा की विधिपूर्वक स्थापना की गई तब से यह स्थान गणपति चौक के नाम से जाना जाता है।

एक ही पाषाण पर आगे और पीछे दोनों भाग पर अलग-अलग स्वरूप में विराजित हैं भगवान गणेश
इस द्विमुखी प्रतिमा के दोनों और के मुख अलग-अलग रुप व भाव मयी मुद्राएं प्रकट करते है। आगे के मुख में पाँच सुण्ड है पीछे के मुख में एक सुण्ड व सिर पर पगड़ी धारण किया विशेष श्रृंगार है जो भगवान श्री गणेशजी को श्रेष्ठिधर सेठ के रुप में अभिव्यक्त करता है। कालांतर में जनकुपुरा क्षेत्र के महानुभावों की अगुवाई व नगरवासियों के सहयोग से मंदिर को व्यवस्थित व स्थानोंचित भव्य रुप दिया गया, वर्तमान में यह मंदिर नगर ही नही समूचे अंचल के धर्मालुजनों की आस्था का केन्द्र बन चुका है। प्रति बुधवार यहां सायंकाल महाआरती होती है। मंदिर में अन्य देवी देवता की प्रतिमाएं भी स्थापित है। गर्भगृह में विशाल नीम का पेड़ था, जो गिर गया है। धर्मशास्त्र के उल्लेख के अनुसार प्रतिमा को पंचतत्वों से संबंधित माना गया है। आगे के मुख जिस पर पांच सुण्ड है ये विघ्नहर्ता गणेशजी कहलाते है। पांच सुण्ड की दिशा बायी और है, पीछे के मुख की सुण्ड दाहिनी दिशा में है जिसे संकट मोचन गणेशजी कहा जाता है। मान्यता है कि श्री द्विमुखी गणपति मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसी विलक्षण प्रतिमा के दर्शन करने दूर-दूर से दर्शनार्थी आते है व अपनी मन की कामनाएं पूरी होने की कामना करते है।

गणेश चतुर्थी पर होते हैं 10 दिवसीय आयोजन
गणेशोत्सव के दसो दिन यहां विशेष पूजा आराधना प्रतिदिन महाआरती होती है व विविध धार्मिक आयोजन भी होते है। वर्ष भर प्रति बुधवार रात्रि 7.30 बजे महाआरती का आयोजन भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed