{"_id":"66bf30e776ed7bfa7e00342c","slug":"mandsaur-the-farmer-who-came-to-the-market-with-garlic-died-on-the-spot-due-to-heart-attack-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: लहसुन लेकर मंडी आए किसान की हृदयाघात से मौके पर ही मौत, गेट पर बेहोश होकर गिर पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: लहसुन लेकर मंडी आए किसान की हृदयाघात से मौके पर ही मौत, गेट पर बेहोश होकर गिर पड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
मंदसौर में मंडी के गेट पर एक किसान की मौत हो गई। वह अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। गार्ड ने उसे अस्पताल पहुंचाया पर उसकी मौत हो चुकी थी।
मंदसौर में किसान की मौत की खबर सुनकर परिजन सन्न रह गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले की पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी में लहसुन लेकर आए किसान की ह्रदय घात से मौत हो गई। कोरोना काल के बाद लगातार हार्टअटैक व साइलेंट अटैक से हो रही लगातार मोते चिंता का विषय है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 7,30 बजे नीमच सिटी थाना क्षेत्र के किसान मदन सिंह पिता खुमान सिंह (74) पिपलिया कृषि उपजमंडी में मोटरसाइकिल से दो बोरी लहसुन लेकर बेचने आए थे। मंडी गेट के बाहर मंडी में प्रवेश को लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और गिरने लगे तभी गेट पर तैनात मंडी सुरक्षा कर्मी नंदकिशोर वर्मा तत्काल मोटरसाइकिल के पास पहुंचे व किसान मदन सिंह को संभाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहा डॉक्टर नरवरे ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित किया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया।
मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता काचरिया व परिजनों की सूचना पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा भी तत्काल अस्पताल पहुंचे व असामयिक हुए इस घटना क्रम से व्यथित रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र परमार को भी घटना की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के बाद अटैक और साइलेंट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, यह एक चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग इस पर रिसर्च कर जनता में विश्वास पैदा करें व जगह-जगह केम्प लगाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X