सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On Shivaratri, Pashupatinath was adorned with Ardhanareshwar Shringar

Mandsaur News: शिवरात्रि पर पशुपतिनाथ का किया अर्धनारेश्वर शृंगार, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

महाशिवरात्रि पर मंदसौर के अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। विशेष अर्धनारीश्वर श्रृंगार, चारों पहर में अभिषेक और आरती हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 11 क्विंटल खीर और 51 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। 

On Shivaratri, Pashupatinath was adorned with Ardhanareshwar Shringar
भगवान पशुपतिनाथ का किया गया अर्धनारीश्वर श्रृंगार
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के शिवना नदी के तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

Trending Videos

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, जबकि मंदिर परिसर में लगे 41 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। शिवना नदी के घाट पर एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के साथ तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार

मंदिर के पुजारियों ने भगवान पशुपतिनाथ की विशालकाय प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया और मंगला आरती के बाद विशेष अर्धनारीश्वर श्रृंगार किया। भगवान के मस्तक पर पगड़ी धारण करवाई गई और गर्भगृह को फूलों से सजाया गया, जिससे मंदिर की अलौकिक छटा देखने लायक थी।

प्रसाद वितरण और विद्युत सज्जा
महाशिवरात्रि पर 11 क्विंटल खीर और 51 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। वहीं, मंदिर पर की गई आकर्षक विद्युत सज्जा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, चन्द्रसिंह सिसोदिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।

विशेष आरती और अभिषेक
पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी राकेश व्यास के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात को चारों पहर में विशेष अभिषेक और आरती की जाएगी। पट गुरुवार दोपहर 1 बजे भगवान के शयनकाल में बंद होंगे।

इस महाशिवरात्रि पर लगभग 50 हजार भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया।

भगवान पशुपतिनाथ का किया गया अर्धनारीश्वर श्रृंगार

भगवान पशुपतिनाथ का किया गया अर्धनारीश्वर श्रृंगार

 

भगवान पशुपतिनाथ का किया गया अर्धनारीश्वर श्रृंगार

भगवान पशुपतिनाथ का किया गया अर्धनारीश्वर श्रृंगार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed