सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader's honeytrap: Blackmailed businessman and demanded Rs 10 lakh, case registered

MP: मुरैना में फर्नीचर व्यापारी हनी ट्रैप का शिकार, भाजपा नेत्री बताने वाली महिला समेत चार आरोपियों पर केस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना के जौरा में एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। खुद को समाज सेविका और कथित भाजपा नेत्री बताने वाली महिला समेत चार लोगों पर व्यापारी को फंसाकर वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप है।

BJP leader's honeytrap: Blackmailed businessman and demanded Rs 10 lakh, case registered
भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ कथित भाजपा नेत्री
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो महिला आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जौरा निवासी फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने जौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले शिवहरे धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात खुद को समाज सेविका और कथित भाजपा नेत्री बताने वाली सोनम कुशवाह से हुई थी। सोनम ने उनसे मोबाइल नंबर लिया और अपना नंबर भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक 10 मई को सोनम कुशवाह का फोन आया। उसने मनीष पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाली गली में बुलाकर कहा कि वहां फर्नीचर और एसी लगवाना है, इसलिए साइट देखनी है। शाम करीब 7:30 बजे जब व्यापारी बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां सोनम कुशवाह और मीरा कुशवाह पहले से मौजूद थीं।

विज्ञापन

धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की
आरोप है कि जैसे ही व्यापारी घर के अंदर पहुंचे, दोनों महिलाओं ने उन्हें फंसा लिया। कुछ देर बाद गजेंद्र कुशवाह और सचिन कुशवाह भी वहां पहुंच गए। चारों आरोपियों ने व्यापारी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने व्यापारी की सोने की अंगूठी और कुछ नकदी भी छीन ली।

घटना से घबराए व्यापारी ने सीधे पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गजेंद्र कुशवाह और सचिन कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह और मीरा कुशवाह अभी फरार हैं।

ये भी पढ़ें- Bhojshala Case Live: हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार; मुस्लिम पक्ष जा सकता है सुप्रीम कोर्ट; धार में जश्न

इसी गैंग पर पहले भी हनी ट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं
जांच में यह भी सामने आया है कि इसी गैंग पर पहले भी हनी ट्रैप के मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले साल 16 नवंबर को माता बसैया थाने में भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में गैंग ने एक किसान को फोन पर अश्लील बातचीत में फंसाकर उसकी करीब 30 लाख रुपये की जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया था। बाद में किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फर्नीचर व्यापारी को ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार महिला आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed