फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrifying incident in Morena: Husband kills wife and two young sons, then takes his own life by

खौफनाक वारदात: मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

Sat, 27 Jun 2026 09:55 AM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 09:55 AM IST
सार

मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें  इस कथित हत्याकांड की दिल दहला देने वाली कहानी

विज्ञापन
Horrifying incident in Morena: Husband kills wife and two young sons, then takes his own life by
मुरैना में पत्नी और दो बेटे की हत्या के बाद पति ने भी दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बलराम ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और सात वर्षीय बेटे अतुल की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थीं। इसके बाद परिवार में क्या हुआ? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: मल्टी बनाने के लिए की खुदाई से इंदौर में धंस गई सड़क और पेयजल लाइन, निगम ने ठोका जुर्माना


जांच के बाद होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौतों के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed