सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena police confused: ASP calls robbery fake, 7 accused arrested after 6 days, 18.50 lakh recovered

मुरैना लूट केस में पलटी कहानी: पहले ASP ने फर्जी बताई वारदात, फिर 6 दिन बाद SP ने किया खुलासा; सात गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना में 22 जनवरी की लूट को पहले ASP ने फर्जी बताया, लेकिन 6 दिन बाद SP ने खुलासा कर दिया। इस कांड में 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 18.50 लाख बरामद भी किया गया है। 

Morena police confused: ASP calls robbery fake, 7 accused arrested after 6 days, 18.50 lakh recovered
मुरैना पुलिस को मिली कामयाबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुरैना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिकरौदा नहर के पास 22 जनवरी को आलू व्यापारी से हुई लूट की वारदात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने पहले फर्जी बताते हुए फरियादी को ही आरोपी करार दे दिया था। हालांकि घटना के छह दिन बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने एसपी कार्यालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में उसी लूट का खुलासा कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने गुना जिले के एक ट्रैवल एजेंसी संचालक, वाहन चालक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लूट को फर्जी बताया था, तो छह दिन बाद वही मामला सही कैसे निकला? क्या जल्दबाजी में व्यापारी को आरोपी बनाकर सच्चाई दबाने की कोशिश की गई?  

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कैबिनेट के बड़े फैसले: पंचमढ़ी नजूल क्षेत्र अभयारण्य से बाहर, सिंचाई-रोजगार-वन विकास पर हजारों करोड़ की मंजूरी

जांच के दौरान पुलिस को फरियादी अमन और उसके दोस्त के पास से एक दर्जन एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन मिले। जांच आगे बढ़ने पर सामने आया कि दोनों कथित आलू व्यापारी नहीं, बल्कि साइबर ठग हैं। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं और वे जेल भी जा चुके हैं। एसपी समीर सौरभ ने बताया कि जांच में इनका किसी आलू व्यापारी या किसान से कोई लेन-देन सामने नहीं आया है। पुलिस को आशंका है कि लूटी गई रकम मनी लॉन्ड्रिंग या हवाला से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल फरियादी के खिलाफ भी साइबर फ्रॉड के एंगल से जांच की जा रही है।

गिरफ्तार सात आरोपियों में एक आरोपी गौरव शर्मा, गुना के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है। उसके पास से भी लूट की रकम बरामद हुई है। आरोपियों ने पहचान छिपाने और शक से बचने के लिए शिवपुरी के एक किराना स्टोर से मिर्च पाउडर के साथ धनिया पाउडर खरीदा था। पुलिस ने गुना से मुरैना तक 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को चिन्हित कर राउंडअप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed