{"_id":"69d5e36cd5bee0d3070dddfd","slug":"morena-sand-mafia-kills-forest-guard-illegal-sand-transport-attack-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को कुचला, आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को कुचला, आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुरैना
Published by: मौरेना ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने गई वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुरैना में वन रक्षक की कुचलकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह अवैध रेत माफिया ने एक बार फिर आतंक मचाया। चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने के लिए आगे बढ़ा, तभी विनोद कोरी ने उन्हें कुचल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई फोटो
पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना स्थल पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में अब एक दिन पहले नौ अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, तैयारी पूरी
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग और पुलिस टीम इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और रेत माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध रेत परिवहन के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X