सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nilgai poacher arrested, huge quantity of meat and weapons recovered

MP News: मुरैना में नीलगाय शिकार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में मांस बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना में वन विभाग ने नीलगाय के अवैध शिकार का खुलासा करते हुए दबिश दी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। भारी मात्रा में मांस, हथियार और मोटरसाइकिलें जब्त कर कार्रवाई जारी है।

Nilgai poacher arrested, huge quantity of meat and weapons recovered
तस्कर से बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर वन चौकी शनिचरा प्रभारी श्रीराम सिलावट के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार कर रहे आरोपियों पर दबिश दी।

Trending Videos

वन विभाग की टीम, जिसमें कार्यवाहक वनपाल सुरेंद्र आर्य, वनरक्षक पवन शर्मा सहित अन्य स्टाफ शामिल था, कोठे का पूरा मार्ग के पास पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग अवैध रूप से नीलगाय का शिकार कर उसका मांस बोरों में भरते हुए पाए गए। टीम को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए वन अमले ने एक आरोपी वकील अहमद (50) निवासी ग्राम शंकरपुर, जिला ग्वालियर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: तेंदुए के जबड़ों से बेटी को छीन लाया पिता, जान जोखिम में डाल बचाई जिंदगी; चारों तरफ हो रही चर्चा

कार्रवाई के दौरान मौके से दो नीलगाय के कटे हुए सिर और भारी मात्रा में मांस बरामद किया गया। इसके साथ ही शिकार में उपयोग किए गए एक कुल्हाड़ी और पांच छुरे जैसे धारदार हथियार जब्त किए गए। वन विभाग ने चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग इस अवैध गतिविधि में किया जा रहा था।

वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव अपराधों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इससे पहले 14 मार्च 2026 को भी नीलगाय शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जो वर्तमान में ग्वालियर और मुरैना जेल में बंद हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed