सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wedding celebrations turn to mourning, two workers die tragically after being hit by an 11KV line.

Morena News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई डीसीएम, 2 मजदूरों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना जिले के चंदूपुरा गांव में शादी समारोह के लिए क्रॉकरी लेकर जा रही डीसीएम गाड़ी 11KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे गाड़ी में करंट दौड़ गया और दो मजदूर विक्की जाटव व आलोक नाई की मौके पर ही मौत हो गई।

Wedding celebrations turn to mourning, two workers die tragically after being hit by an 11KV line.
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले के चंदूपुरा गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब क्रॉकरी का सामान लेकर जा रही डीसीएम गाड़ी 11KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। तार छूते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूरों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
Trending Videos


आगरा से मजदूर लेकर जा रहा था ठेकेदार
घटना रविवार की है, जब ठेकेदार देवेंद्र सिंह आगरा से मजदूरों को लेकर गब्बर सिंह गुर्जर के घर टीका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खेत के पास से गुजरते समय गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और हादसा हो गया। इस हादसे में विक्की जाटव और आलोक नाई की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 500 रुपये दिहाड़ी पर आए थे काम करने
बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर 500 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर शादी में वेटर और क्रॉकरी का काम करने आए थे। करंट इतना तेज था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के दौरान गाड़ी में मौजूद अन्य मजदूरों ने हालात भांपते ही चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवाया गया। थाना प्रभारी विवेक तोमर के अनुसार मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा


लापरवाही किसकी-ड्राइवर या बिजली विभाग?
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे। यदि बिजली विभाग की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनों की स्थिति और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed