सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-congress-targets-government-over-indore-water-quality

Indore News: कांग्रेस की जांच में फेल हुए 98 पानी के सैंपल, दूषित जल सप्लाई का दावा; गुणवत्ता पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर नगर निगम और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की जांच में 240 में से 98 पानी के सैंपल फेल पाए गए, जिनमें ई-कोलाई समेत हानिकारक बैक्टीरिया मिले हैं। पटवारी ने सरकार से इंदौर का वाटर ऑडिट कराने की मांग की है।

mp-congress-targets-government-over-indore-water-quality
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मीडिया को जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में 36 लोगों की मौत ने शहर की छवि खराब की, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। कांग्रेस ने इंदौर के 29 वार्डों से पानी के सैंपल लिए, जिन्हें रासायनिक जांच के लिए दिल्ली भी भेजा गया। जांच में 240 में से 98 सैंपल फेल पाए गए। पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया सहित अन्य हानिकारक बैक्टीरिया मिले, जो डायरिया और हैजा जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में पीने के पानी की जांच के लिए 26 दिनों तक लाइव लैब अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ियां अलग-अलग इलाकों में घूमीं और पानी के सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। यह अभियान तीन फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पानी दूषित होने का खतरा बढ़ गया'
पटवारी ने कहा कि इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब मिला है, लेकिन पानी की गुणवत्ता के मामले में यह सबसे संक्रमित शहर बनता जा रहा है। लोग किडनी जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हर साल पानी और सीवरेज व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद शहर में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। सरकार और नगर निगम पानी को लेकर बड़े-बड़े अभियान और इवेंट कर रहे हैं, लेकिन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता ने भाजपा के विधायक और सांसद चुने, लेकिन पीथमपुर में जहरीले कचरे को जलाने से किसी ने नहीं रोका। अब उसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। पीथमपुर से यशवंत सागर तालाब का कैचमेंट एरिया जुड़ा हुआ है, जिससे पानी दूषित होने का खतरा बढ़ गया है।

वाटर ऑडिट कराने की उठी मांग
पटवारी ने प्रदेश सरकार से इंदौर शहर का वाटर ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी रिपोर्ट भी नगर निगम को सौंपेगी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलास विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इस रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच या वाटर ऑडिट भी करवा सकती है।

मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने इंदौर के छह तालाबों के सूखने, लगातार गिरते भूजल स्तर और सूखते बोरवेलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने नगर निगम द्वारा किए गए वाटर रिचार्ज कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद परिणाम नगण्य हैं।

ये भी पढ़ें- अजब ने किया गजब: कौन है बुंदेलखंड का ये 'दशरथ मांझी?,जिसने पत्नी का अपमान होने पर खोद डाला था 50 फीट का कुआं

उन्होंने छावनी समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ का भी विरोध किया। उनका कहना था कि वर्षों से बसे लोगों के वैध निर्माणों को मास्टर प्लान के नाम पर तोड़ा जा रहा है, लेकिन प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उज्जैन में प्रभावितों को मुआवजा दिया जा सकता है, तो इंदौर की जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीडीआर और एफएआर के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed