MP: दिग्विजय के भतीजे की पुलिस को धमकी-तुम्हारा घर फूंक दूंगा; सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ा; क्यों की दादागिरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य विक्रम सिंह नाटक कर रहे बच्चों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- हो गया प्रोग्राम, चलो... जाओ यहां से। एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि आदित्य विक्रम के खिलाफ अभद्रता करने पर केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आदित्य विक्रम सिंह पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वे टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हैं और फिर सिगरेट के कश लेते हुए महिला एसडीओपी दीपा डोडवे और टीआई जुबेर खान को धमकी भी देते हैं। कहते हैं- 'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा'।
जानकारी के अनुसार यह मामला शुक्रवार को राधौगढ़ के केनरा बैंक तिराहे का है। मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत तिराहे पर जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों द्वारा नाटक नुक्कड़ का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान वहां थाना प्रभारी राघौगढ़ जुबेर खान, पुलिस स्टाफ और कॉलेज के मैनेजमेंट के लोग मौजूद थे। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्जिक्य सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह और उधम सिंह राजपूत ने आकर हंगामा कर दिया।
आदित्य के हाथ में सिगरेट थी, हंगामा करते हुए वे सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। टीआई जुबेर खान के मुंह पर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा। इतना ही नहीं, सिगरेट के कश लेते हुए टीआई जुबेर खान और महिला एसडीओपी दीपा डोडवे को धमकी देते हुए कहा-'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा।' आदित्य विक्रम सिंह दादागिरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राघौगढ़ थाना प्रभारी की शिकायत पर आदित्य विक्रम सिंह और उनके ड्राइवर ऊधम सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हो गया प्रोग्राम, चलो... जाओ यहां से
वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य विक्रम सिंह नाटक कर रहे बच्चों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- हो गया प्रोग्राम, चलो... जाओ यहां से। एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि आदित्य विक्रम के खिलाफ अभद्रता करने पर केस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
