फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Groundbreaking ceremony for a new ₹272 crore construction equipment plant in Pithampur

MP: पीथमपुर में 272 करोड़ के नए निर्माण उपकरण प्लांट का होगा भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

Tue, 07 Jul 2026 10:03 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 10:03 PM IST
सार

राज्य सरकार का मानना है कि लियुगोंग इंडिया के इस नए निवेश से पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और गति मिलेगी। सरकार इसे राज्य में निवेशकों के बढ़ते विश्वास और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

विज्ञापन
MP: Groundbreaking ceremony for a new ₹272 crore construction equipment plant in Pithampur
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि-पूजन करेंगे। करीब 272 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह संयंत्र मध्य प्रदेश में निर्माण उपकरण (कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट) निर्माण को नई मजबूती देगा। 

विज्ञापन


कंपनी का नया प्लांट करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में यहां हर साल 6,500 निर्माण उपकरण बनाने की क्षमता विकसित की जाएगी। संयंत्र में मुख्य रूप से एक्सकेवेटर का निर्माण होगा। इससे देश में निर्माण उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन


2008 से पीथमपुर में काम कर रही है कंपनी
लियुगोंग इंडिया वर्ष 2008 से पीथमपुर में अपनी विनिर्माण इकाई संचालित कर रही है। 44 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले मौजूदा प्लांट में हर साल करीब 3 हजार व्हील लोडर और मोटर ग्रेडर बनाने की क्षमता है। इसी इकाई से वर्ष 2009 में पहला 'मेड इन इंडिया' व्हील लोडर तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  RSS पर पूर्व सीएम के आरोपों पर भाजपा सांसद का पलटवार; क्या-क्या बोले?


500 से ज्यादा युवाओं को मिल रहा रोजगार
पीथमपुर स्थित कंपनी के प्लांट में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित हैं। यहां 500 से अधिक भारतीय युवा पेशेवर कार्यरत हैं। कंपनी के निर्माण उपकरण सड़क निर्माण, खनन, जलविद्युत और पाइपलाइन जैसी आधारभूत परियोजनाओं में देशभर में उपयोग किए जा रहे हैं।

औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई गति
राज्य सरकार का मानना है कि लियुगोंग इंडिया के इस नए निवेश से पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और गति मिलेगी। सरकार इसे राज्य में निवेशकों के बढ़ते विश्वास और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed