फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Baiga painter Jodhaiya Bai name sent for Padma Shri for the second time

MP News: पद्मश्री के लिए दूसरी बार भेजा गया बैगा चित्रकार जोधईया का नाम, PM मोदी से संवाद कर आई थीं चर्चा में

Mon, 26 Dec 2022 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 05:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की रहने वाली बैगा चित्रकारी की आइकान बन चुकीं जोधईया बाई बैगा का नाम दूसरी बार पद्मश्री के लिए भेजा गया है। इस बार उनका नाम जनजातीय संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल से भेजा गया है।

विज्ञापन
MP News Baiga painter Jodhaiya Bai name sent for Padma Shri for the second time
जोधईया बाई बैगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैगा चित्रकारी की आईकान बन चुकी जोधईया बाई बैगा का नाम दूसरी बार पद्मश्री के लिए भेजा गया है। इस बार उनका नाम जनजातीय संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल से भेजा गया है। पिछली बार जिला प्रशासन ने पद्मश्री के लिए जोधईया बाई का नाम भेजा था। लेकिन उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाया था। हालांकि, बाद में इसी साल उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि 85 साल की उम्र पार कर चुकी बैगा चित्रकार जोधईया बाई के कई चित्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुके हैं, जिससे उनका नाम ट्राइबल आर्ट की दुनिया में फेमस हो चुका है। उनकी चित्रकारी को उनके गुरु स्वर्गीय आशीष स्वामी ने तराशने का काम किया था।
विज्ञापन


जोधईया के नाम पर दीवार...
जोधईया बाई शांति निकेतन, विश्व भारती विश्वविद्यालय, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, अदिरांग कार्यक्रम में शामिल हुई और सम्मानित हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश जनजाति संग्रहालय भोपाल में जोधईया बाई के नाम से एक स्थाई दीवार बनी हुई है, जिस पर इनके बनाए हुए चित्र लगे हुए हैं। मानव संग्रहालय में भी शामिल हो चुकी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न सिर्फ जोधईया को सम्मानित कर चुके हैं, बल्कि उनसे मिलने उनके निवास और कर्मस्थली लोढ़ा ग्राम भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को बताया था कि नहीं मिला आवास...
उमरिया जिले के छोटे से गांव लोढ़ा की जोधईया बाई सात मार्च 2022 को प्रधानमंत्री निवास तक पहुंच गईं और वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई। प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। प्रधानमंत्री ने जब जोधईया बाई से उनका हाल-चाल और समस्याओं के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे कच्चे घर में रहती हैं और उन्हें पक्का मकान अभी तक नहीं मिला। जोधईया बाई की बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मुस्कुरा दिए और कहा कि पक्का मकान भी बन जाएगा।


हालांकि, उन्हें अभी तक पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है। जबकि कलेक्टर ने उसी समय उन्हें पीएम आवास देने की बात कही थी। कलेक्टर डा कृष्णदेव त्रिपाठी ने कहा कि वे पता करवाते हैं कि आखिर जोधईया बाई को अभी तक पीएम आवास का लाभ क्यों नहीं मिला। सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने लोढ़ा सचिव संतोष राय से जानकरी ली। सचिव ने एक प्रतिवदेन सीईओ को भेजा है। पीएम आवास प्लस में जोधईया बाई का नाम शामिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed