फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Highway Blocked Over Death of Four Cattle

Accident News: दमोह-छतरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sun, 16 Aug 2026 02:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

दमोह-छतरपुर मार्ग के नीमन तिराहा पर अज्ञात वाहन ने पांच मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार की मौत और एक घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर आवारा मवेशियों की व्यवस्था और मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Damoh Highway Blocked Over Death of Four Cattle
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहा पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे दमोह-छतरपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आवारा मवेशियों के लिए उचित व्यवस्था और मृत मवेशियों के पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पांच मवेशियों को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। नीमन तिराहा के पास सड़क पर पांच मवेशी मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मवेशियों की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत; आधे घंटे बाद निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की लगी कतार
चक्काजाम के कारण दमोह-छतरपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और सुबह करीब 11 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

आवारा मवेशियों के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि नीमन तिराहा सहित हाईवे के कई हिस्सों में आए दिन आवारा मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण मवेशी अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने, मृत मवेशियों के पशुपालकों को मुआवजा देने और आवारा मवेशियों के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं लगातार होती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed