Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Conference of self help group women at Motilal Nehru Stadium, President Draupadi Murmu update
{"_id":"637451a453a471455d1cc9ce","slug":"mp-news-conference-of-self-help-group-women-at-motilal-nehru-stadium-president-draupadi-murmu-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP NEWS: भोपाल में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महिलाओं को प्रेरित, कहा- आप अगर पीछे रहीं तो देश आगे नहीं बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP NEWS: भोपाल में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महिलाओं को प्रेरित, कहा- आप अगर पीछे रहीं तो देश आगे नहीं बढ़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:45 PM IST
सार
राष्ट्रपति ने स्व-सहायता समूहों के कार्यक्रम में कहा कि समाज में बेटियां बेटों से भी आगे निकल रही हैं। महिला शिक्षित होती है तो परिवार शिक्षित होता है। पूरा समाज शिक्षित होता है। पुरुष और महिला दोनों को ही सशक्त करना होगा तभी देश विकास करेगा।
विज्ञापन
1 of 3
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि यदि महिलाएं पीछे रह जाएं तो देश आगे नहीं बढ़ सकता। सभी को आगे बढ़ना होगा। सभी महिलाएं एक-दूसरे को प्रेरित करें, एक-दूसरे को सहयोग करें और आगे बढ़े। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्व-सहायता समूह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाग लेते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे बताया गया कि 42 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम को देख रही हैं। मैं उन्हें प्रमाण करती हूं।
2 of 3
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने कहा कि समाज में बेटियां अब बेटों से भी आगे निकल रही हैं। महिला शिक्षित होती है तो परिवार शिक्षित होता है और पूरा समाज शिक्षित होता है। पुरुष और महिला दोनों को ही शिक्षित करना होगा। सशक्त करना होगा तभी देश विकास करेगा। महिलाओं में पंचायत से लेकर संसद तक जाने की योग्यता है। आप मेहनत, लगन और सच्चाई से काम करोगे तो आगे बढ़ोगे, सरकार आपके साथ है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला सशक्तिकरण का परचम लहराया है। दो वर्ष में समूह के सदस्यों के अलावा उनके परिवार के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति का जो जीवन है, उसे देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। दीदी आप हम सबके लिए सबसे बड़ी आदर्श हैं। महिला सशक्तीकरण की प्रतीक है। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेता, उद्योगपति के घर में पैदा नहीं हुई। एक साधारण परिवार में राष्ट्रपति ने जन्म लिया है। अपनी पढ़ाई-लिखाई से आगे बढ़ी है। महिलाएं चाहे तो दुनिया में बड़े से बड़ा काम कर सकती है। यह सब कुछ करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिखाया है।
3 of 3
राष्ट्रपति मुर्मू ने जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी जीवन के पहलुओं को जाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन बुधवार को जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में रहने वाले विभिन्न आदिवासी समुदायों के जीवन से जुड़े पहलुओं को जाना। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे। जनजातीय संग्रहालय आगमन पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत पद्मश्री भूरी बाई ने अंग वस्त्रम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने जनजातीय संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा और चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया। जनजातीय जीवन दीर्घा में प्रदेश में निवासरत गोंड, बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू आदिवासी समुदायों के आवासों की वास्तुगत, शिल्पगत, व्यवहारगत विशेषताओं और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति महोदया को इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। राष्ट्रपति महोदया ने संग्रहालय के आकल्पन व प्रदर्शन विधा की सराहना की। राष्ट्रपति महोदया को प्रस्थान के समय जनजातीय संग्रहालय की ओर से भगवान गणेश की धातुशिल्प से निर्मित लघु प्रतिमा, भारिया देवलोक सहित अन्य पुस्तकों का सेट व गोंड पेंटिंग भेंट की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।