{"_id":"65a7a40b12bd87fb3c06095d","slug":"mp-news-minister-faggan-singh-kulaste-complained-about-ias-anay-dwivedi-to-cm-mohan-yadav-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री कुलस्ते ने CM यादव से की IAS की शिकायत, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री कुलस्ते ने CM यादव से की IAS की शिकायत, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप, जानें मामला
Wed, 17 Jan 2024 03:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:25 PM IST
सार
MP News: मध्य प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कलेक्टर किशोर कन्याल और फिर सोनकच्छ की तहसीलदार को लेकर भी शिकायत की गई थी। अब मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री यादव से आईएएस अनय द्विवेदी की शिकायत की है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP News: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी की केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सीएम डॉ. मोहन यादव से शिकायत की है। आरोप है कि आईएएस द्विवेदी ने मंत्री कुलस्ते के रिश्तेदार अधिकारी के साथ अभद्रता की और उन्हें जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर हैं। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बहनोई अशोक धुर्वे पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते का आरोप है कि आईएएस द्विवेदी ने अशोक को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया है। आरोपी है कि द्विवेदी ने अशोक धुर्वे के लिए कहा कि फग्गन सिंह चुनाव हार गए हैं, अब इन्हें भी हटा दो। इससे फग्गन सिंह काफी नाराज है। उन्होंने कहा- कि ऐसे अधिकारियों को जगह फील्ड पर नहीं, दफ्तर में होनी चाहिए। आईएएस अनय द्विवेदी के इस व्यवहार के लेकर मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री मोहन लाल से शिकायत की है।
विज्ञापन
इस तरह की भाषा ठीक नहीं
मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मप्र में आदिवासी समाज के समर्थन से भाजपा की सरकार बनी है। केंद्र की मोदी सरकार भी आदिवासियों के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले भी शिकायतें आईं सामने
बता दें कि मध्य प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे पहले कलेक्टर किशोर कन्याल और फिर देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार को लेकर भी शिकायत सामने आई थी। अब मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी मुख्यमंत्री यादव से आईएएस अनय द्विवेदी की शिकायत की है। ऐसे में देखना यह होगा कि सरकार की ओर से अधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।
