{"_id":"6302fe56315d045e6200c1ac","slug":"mp-news-union-home-minister-amit-shah-arrives-in-bhopal-will-preside-over-the-meeting-of-the-inter-state-cou","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिषद दल की बैठक शुरू, सीएम बघेल और योगी वर्चुअली जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिषद दल की बैठक शुरू, सीएम बघेल और योगी वर्चुअली जुड़े
Mon, 22 Aug 2022 02:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:42 PM IST
सार
MP News: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिषद दल की बैठक शुरू, सीएम बघेल और योगी वर्चुअली जुड़े
विज्ञापन
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री शिवराज ने स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कुशाभाऊ हॉल में क्षेत्रीय परिषद दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शामिल हैं, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली रूप से बैठक में शामिल हुए हैं। योगी आदित्यनाथ और भूपेश बघेल भी मीटिंग में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचने वाले थे लेकिन भारी बारिश के चलते दोनों राज्यों के सीएम का दौरा रद्द हो गया। भारी बारिश के चलते अमित शाह का फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी भूमि पूजन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब गृह मंत्री रविंद्र भवन के कार्यक्रम से 3:50 बजे इसका वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे।
स्टेट हैंगर पर स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री 415 करोड़ रुपये की लागत के पुलिस के आवासीय भवनों और थानों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फॉरेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। शाम 5 विधानसभा के मानसरोवर सभागार में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत नई शिक्षा नीति विषय पर आयोजित संगोष्ठि में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री मुख्यमंत्री निवास में डिनर करेंगे।
कार्यक्रम स्थल के पास धारा 144 लागू
वीवीआई कार्यक्रम के तहत नई सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू की गई है। ड्रोन सहित अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट प्रतिबंधित किए गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में 40 आईपीएस समेत 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किए हैं।

अमित शाह इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कल्याण के लिए दौरा महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का दौरा प्रदेश की प्रगति, विकास, किसान और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। इंटर स्टेट काउंसिल परिषद की बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, महिला और बच्चों के विरुद्ध अपराध की विवेचना, आतंरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद की रोकथाम जैसे विषयों पर व्यापक विचार विमर्श होगा। इसका लाभ चारों प्रदेशों को मिलेगा। सीएम ने कहा कि गृहमंत्री नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस का भूमिपूजन करके मध्यप्रदेश को सौगात देंगे। अभी यूनिवर्सिटी के चार पाठ्यक्रम प्रारंभ हैं और जब कैंपस बन जाएगा तो 20 पाठ्यक्रम और शुरू हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, न्यायाधीश और अभियोजक भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।