सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPBSE MP Board 12th Result 2026 Morena Shruti Tomar Tops Arts Stream Shares Success Secret

MP Board Result: मुरैना की श्रुति तोमर ने 12वीं कला संकाय में किया टॉप, जिले का बढ़ाया मान; बताया सफलता का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board Result: श्रुति तोमर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

MPBSE MP Board 12th Result 2026 Morena Shruti Tomar Tops Arts Stream Shares Success Secret
मुरैना की श्रुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है। इस बार कला संकाय में मुरैना की श्रुति तोमर ने टॉप किया है। 

Trending Videos


श्रुति तोमर ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल कर मुरैना का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रुति तोमर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम

श्रुति ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जितनी अधिक मेहनत की जाएगी, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने श्रुति को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed