सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Murder in Raisen due to old rivalry, shot with licensed gun, accused arrested

Raisen News: जैसे ही सामने पुराना दुश्मन दिखा, दाग दी गोली; रायसेन में हत्याकांड से मची सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन जिले के कुचवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते संतोष रघुवंशी ने रविन्द्र रघुवंशी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव का माहौल है और जांच जारी है।

Murder in Raisen due to old rivalry, shot with licensed gun, accused arrested
अपसी रंजिश में युवक को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के ही संतोष रघुवंशी ने रविन्द्र रघुवंशी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
Trending Videos


बताया जाता है कि आरोपी के परिवार के आठ सदस्य दो वर्ष पहले हुए डबल मर्डर केस में आज भी जेल में सजा काट रहे हैं। उसी पुरानी रंजिश की आग ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पिता बना शैतान: तीन साल के बेटे के खून से रंग लिए हाथ, कलेजे के टुकड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला; जानें क्यों?

रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते संतोष रघुवंशी ने मृतक रविन्द्र रघुवंशी को रात 10:00 बजे खेत में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रविन्द्र को परिजन द्वारा बरेली सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने रविन्द्र को देखते ही लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुंअर सिंह मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। फिलहाल बरेली-उदयपुरा पुलिस अस्पताल और गांव दोनों जगह मुस्तैद है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed