सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Not Crops but Cannabis Growing in the Field; Police Seize 31 Plants

Narmadapuram News: खेत में फसल नहीं, तैयार हो रहा था गांजा; पुलिस ने 31 पौधे किए जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को उसके खेत से गिरफ्तार किया है, जहां वह चोरी-छिपे गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने मौके से 31 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

Not Crops but Cannabis Growing in the Field; Police Seize 31 Plants
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

आमतौर पर खेतों में गेहूं, चना या अन्य फसलें लहलहाती नजर आती हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खेती की जमीन का इस्तेमाल अनाज की जगह अवैध नशे की खेती के लिए किया। पुलिस की सतर्कता से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos


पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उटिया किशोर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय अरविंद अहिरवार को उसके खेत से गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में संदिग्ध पौधों की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में मिले 31 पौधे
जांच के दौरान पुलिस ने खेत के बाड़े में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे उगते हुए पाए। कुल 31 पौधे बरामद किए गए, जिनका वजन करीब 10 किलो 700 ग्राम बताया गया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार बाजार में इनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

तीन महीने पहले शुरू की थी अवैध खेती
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब तीन महीने पहले चोरी-छिपे गांजे की खेती शुरू की थी। उसका इरादा तैयार फसल को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने का था। पुलिस का कहना है कि मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई और गिरोह भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-  बाबा महाकाल: ‘भक्ति हो तो ऐसी’; दर्शन करते ही फफक-फफक रोया बच्चा, दिखा भक्ति का अनोखा अंदाज

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग हैरान हैं कि खेती की जमीन का इस्तेमाल इस तरह के गैरकानूनी काम के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed