सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Massive Fire in Chhatarpur Namkeen Warehouse Reduced to Ashes Fire Brigade Arrives One Hour Late

छतरपुर में भीषण अग्निकांड: आग में जलकर राख हो गया नमकीन गोदाम, एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड; लोग भड़के

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 20 Apr 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Fire News: छतरपुर के फिरंगी पछाड़ में नमकीन गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 50 से 70 लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड देरी से और अधूरे संसाधनों के साथ पहुंची, जिससे नुकसान काफी ज्यादा हो गया था। 

Massive Fire in Chhatarpur Namkeen Warehouse Reduced to Ashes Fire Brigade Arrives One Hour Late
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगी पछाड़ इलाके में स्थित लक्ष्मी मंदिर के पीछे एक नमकीन गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया।

Trending Videos

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 लाख से 70 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान है। गोदाम राकेश नामदेव का बताया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में नमकीन और अन्य सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना संसाधनों के अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर तक हालात को संभालने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहवासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का टैंकर भी आधा भरा हुआ था, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। पानी खत्म होने के बाद फायर वाहन वापस लौट गया और लंबे समय तक वापस नहीं आया, जिससे आग और भड़क गई।


पढे़ं; एमपी में भीषण गर्मी, नौगांव में पारा 44.3 डिग्री, कई शहर 42 डिग्री के पार, लू का खतरा बढ़ा

गोदाम मालिक संतोष नामदेव और अशोक नामदेव ने बताया कि आग में रखा अधिकांश माल जलकर राख हो गया, जिससे 60 से 70 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। घटना के दौरान न तो कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि नजर आया। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

इस घटना ने एक बार फिर नगर पालिका और फायर व्यवस्था की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों ने व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed