सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bulldozers were used to demolish 12 obstructing structures on an 80-foot-wide road in Indore.

इंदौर में सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई: आरई-2 प्रोजेक्ट के लिए हटाए गए बाधक निर्माण, 12 से ज्यादा मकान ढहाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 20 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

नेमावर रोड से खजराना तक बनने वाली आरई-2 सड़क के लिए देने के सोमवाार को बिचौली क्षेत्र से 12 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। विरोध के बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में दो घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण का रास्ता साफ कर दिया गया।

Indore: Bulldozers were used to demolish 12 obstructing structures on an 80-foot-wide road in Indore.
जेसीबी से तोड़े जा रहे मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में नेमावर रोड से खजराना तक बन रही आरई-2 सड़क परियोजना के तहत सोमवार को बिचौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से 12 से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इन मकानों में वर्षों से परिवार रह रहे थे, जिन्हें पिछले साल ही हटने के नोटिस दिए जा चुके थे।

Trending Videos

सोमवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम और प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और रहवासियों से घर खाली करने को कहा। कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। करीब दो घंटे में सभी निर्माण जमींदोज कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी में खूनी बवाल: नर्मदापुरम में नशे में पहुंचे युवक ने की चाकूबाजी, एक की मौत, छह लोग हुए घायल; अफरातफरी

मास्टर प्लान के अनुसार सड़क की चौड़ाई 45 मीटर प्रस्तावित है, जबकि फिलहाल 24 मीटर (80 फीट) चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य के लिए रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह सड़क नायता मुंडला स्थित नए आरटीओ को खजराना क्षेत्र से जोड़ेगी, जिससे बायपास पर यातायात का दबाव कम होगा और शहर के भीतर कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इस परियोजना के तहत पहले ही 184 परिवारों को विस्थापित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कुल मिलाकर करीब 300 परिवारों को फ्लैट आवंटित कर शिफ्ट किया गया है। हालांकि, विस्थापन को लेकर पहले काफी विरोध हुआ था और कुछ परिवारों ने कोर्ट से स्टे भी लिया था। अब स्टे खारिज होने के बाद शेष बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed