सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Demand for LPG increases again during weddings, people are asking for cylinders by showing cards

Indore News: शादियों में फिर बढ़ी एलपीजी की मांग, लोग कार्ड दिखाकर मांग रहे सिलिंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 20 Apr 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में शादी सीजन शुरू होते ही एलपीजी सिलिंडरों की मांग बढ़ गई है। अक्षय तृतीया के बाद लगातार मुहूर्त होने से शहर में सैकड़ों शादियां आयोजित हो रही हैं, जिससे गैस सिलिंडरों की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है और लोग सिलिंडरों की जुगाड़ में जुट गए है।  

Indore News: Demand for LPG increases again during weddings, people are asking for cylinders by showing cards
एलपीजी गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में पहले की तुलना में एलपीजी सिलिंडरों की समस्या कुछ हद तक कम हुई है, लेकिन जिन लोगों को एक से अधिक सिलिंडर की जरूरत है, उन्हें अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्षय तृतीया के बाद शादी और अन्य समारोहों के चलते शहर में गैस सिलिंडरों की मांग फिर से बढ़ गई है। 25 और 26 अप्रैल को मुहूर्त होने के कारण सैकड़ों शादियां तय हैं।

Trending Videos

कई हलवाइयों ने गैस सिलिंडर की व्यवस्था की जिम्मेदारी वर और वधु पक्ष पर डाल दी है। कलेक्टर कार्यालय के खाद्य विभाग में भी सिलिंडरों की मांग को लेकर 100 से अधिक आवेदन आए हैं, लेकिन अधिकारी लोगों को गैस एजेंसियों से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं। दूसरी ओर, गैस डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तरों में लोग शादी के कार्ड दिखाकर सिलिंडर की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूर्यदेव नगर निवासी विनोद शास्त्री ने बताया कि उनके परिवार में 25 अप्रैल को शादी है और रसोई के लिए 10 से अधिक सिलिंडरों की जरूरत है, लेकिन केवल 5 सिलिंडरों की ही व्यवस्था हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारी भी मदद के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे उन्हें अब ब्लैक में सिलिंडर खरीदने की नौबत आ सकती है।

केटरर्स वसूल रहे ज्यादा रकम
कई केटरर्स खुद सिलिंडर उपलब्ध कराने को तैयार हैं, लेकिन वे प्रति सिलिंडर 2000 से 2500 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली शादियों में अभी भी भट्टी पर खाना बनाया जा रहा है, जबकि शहरों में अधिकांश लोग गैस सिलिंडरों पर निर्भर हैं। स्टॉल पर रखे खाने को गर्म रखने के लिए कई केटरर्स इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed