सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Traffic Police drone surveillance on Ring Road, AB Road MG Road

Indore News: आसमान से कट रहा ट्रैफिक का चालान, पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस से 1600 लोगों को पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 20 Apr 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। रिंग रोड, एबी रोड और एम जी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर ड्रोन के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

Indore News Traffic Police drone surveillance on Ring Road, AB Road MG Road
एबी रोड का ड्रोन से लिया गया दृश्य। हर गाड़ी पर पुलिस की पैनी नजर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर भारी यातायात के समय प्रभावी निगरानी की जा रही है। यह पहल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के दिशा निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की जा रही है।
Trending Videos


नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो रही 
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से नो पार्किंग, संकेत उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा गया है। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग टीमें कार्य कर रही हैं जो विशेष रूप से व्यस्त घंटों के दौरान सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड और एबी रोड पर विशेष नजर
पुलिस की निगरानी में व्यस्त समय के दौरान ड्रोन के माध्यम से रिंग रोड, एबी रोड और एम जी रोड में यातायात व्यवस्था पर सख्त नजर रखी जा रही है। ड्रोन में लगे पीए सिस्टम द्वारा सार्वजनिक घोषणाएं भी की गई हैं, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस तकनीक की सहायता से सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

वायरलेस और कंट्रोल रूम का समन्वय बनाया
ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया जाता है वहां पर से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना भेजी जा रही है। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जा रहा है। पुलिस कमिश्रन ने बताया कि आगामी समय में भी प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

1600 लोगों के ड्रोन से चालान कटे
ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पिक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है। पिछले 13 दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1600 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें नो पार्किंग, संकेत उल्लंघन, रांग साइड आदि पर कार्यवाही की गई। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन टीमों द्वारा लगातार पिक ऑवर्स में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed