सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News man commits suicide in Lasudia family dispute and wife friendship

Indore News: पत्नी के प्रेमी ने पति को भेजे फोटो-वीडियो, एक पल में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 20 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: कृष्णा भालेराव ने अपनी पत्नी के किसी अन्य पुरुष से संबंधों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 साल की शादी के बाद इस कदम के पीछे मोबाइल मैसेज और पुरानी मारपीट को मुख्य कारण माना जा रहा है।

Indore News man commits suicide in Lasudia family dispute and wife friendship
कृष्णा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगा ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मासूम बेटी ने अपने पिता को फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त कृष्णा भालेराव (36) पिता बलिराम भालेराव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पारिवारिक विवाद से मानसिक तनाव में था पति
परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर यह बात सामने आई है कि मृतक अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार कृष्णा की पत्नी रीना की मित्रता खरगोन निवासी रविंद्र मानकर से थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को फोटो वीडियो भेजता था पत्नी का प्रेमी
विवाद का मुख्य कारण रविंद्र द्वारा कृष्णा के मोबाइल पर भेजे जाने वाले फोटो और मैसेज बताए जा रहे हैं। इसके कारण घर का वातावरण लगातार अशांत रहता था। परिजनों ने यह भी बताया कि बीते 16 अप्रैल को भी इसी विषय पर घर में काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने मोबाइल से संबंधित फोटो और मैसेज डिलीट कर दिए थे।

पति के साथ हुई थी मारपीट
मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले खरगोन में इस विवाद के चलते कृष्णा के साथ मारपीट भी की गई थी। इतना ही नहीं, उस दौरान कृष्णा के विरुद्ध कानूनी मामला भी दर्ज कराया गया था। इन तमाम परिस्थितियों के कारण कृष्णा पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहा था।

पंद्रह वर्ष पहले हुआ था विवाह
कृष्णा और रीना का विवाह लगभग 15 साल पहले हुआ था। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। कृष्णा पेशे से पेंटिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पुलिस अधिकारी मामले के सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed