सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Father murdered in front of son in Indore, accused stabbed with knife while fleeing

Indore News: इंदौर में बेटे के सामने पिता की हत्या, भागते समय किए आरोपियों ने चाकू से वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 19 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में शादी की सालगिरह के दौरान युवक की हत्या हो गई।  एक किराना व्यापारी की उसके आठ साल के बेटे के सामने ही आरोपियों ने हत्या कर दी। जान बचाने के लिए युवक सड़क पर दौड़ता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर वार कर हत्या कर डाली।

Indore News: Father murdered in front of son in Indore, accused stabbed with knife while fleeing
बेटे के सामने पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में एक युवक की उसके आठ साल के बेटे के सामने आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक जान बचाकर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपियों ने दौड़ रहे युवक पर चाकू से वार किए और लहूलुहान युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Trending Videos


युवक सुरेंद्र साहू अपने साढू की शादी की सालगिरह की पार्टी में शामिल होने आया था। वहां उसका आरोपी विवेक व उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। तब सुरेंद्र का आठ साल का बेटा बाहर बाइक पर ही बैठा था। उसने देखा कि पिता के पीछे पांच-छह युवक चाकू लेकर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरेंद्र जान बचाने के लिए भागता दिखा। इस बीच पीछे भाग रहे युवकों ने चाकू से हमला शुरू कर दिया। सुरेंद्र की पीठ और पेट पर चाकू के दो-तीन वार किए गए। कुछ देर बाद सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और गहरे घाव के कारण तड़पने लगा। इस बीच उसका साढू दीपक भी मौके पर आया। रिश्तेदारों ने सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक चाकू के जख्मों के कारण खून ज्यादा बह चुका था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अपने पिता पर हुए हमले की घटना देख आठ साल का बेटा भी सदमे में है और काफी देर तक पिता की हालत देखकर रोता रहा।


घटना की जानकारी मिलने पर हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को लोगों ने बताया कि किसी मामूली विवाद में आरोपियों ने सुरेंद्र की हत्या की। दोनों की कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खोज रही है।

किराने की दुकान चलाता था

सुरेंद्र साहू खातीपुरा क्षेत्र में ही किराने की दुकान संचालित करता था। शाम को वह दुकान बंद कर पार्टी में शामिल होने परिवार सहित आया था। इस बीच उसका आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों में पांच नाबालिग हैं, जबकि तीन बालिग हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed