सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Video of the accused being beaten up inside the Narmadapuram police station goes viral; the matter is gaining

MP News: नर्मदापुरम में थाने के अंदर आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल, टीआई पर कार्रवाई की मांग तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें थाना प्रभारी मदन पवार दो आरोपियों को थाने के अंदर बेल्ट और डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना 25 अक्तूबर की बताई जा रही है। 

Video of the accused being beaten up inside the Narmadapuram police station goes viral; the matter is gaining
मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग हुई तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां माखननगर थाने के अंदर थाना प्रभारी द्वारा दो आरोपियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना 25 अक्तूबर की बताई जा रही है, जो सोमवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी एक-एक कर दोनों आरोपियों के पैरों पर लात रखकर बेल्ट और डंडे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने मामले की जांच इटारसी एसडीओपी को सौंपी है।

Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, थाने में मौजूद किसी पुलिसकर्मी ने यह वीडियो छिपकर बनाया है। इसमें थाना प्रभारी मदन पवार एक आरोपी को जमीन पर बैठाकर उसके पैरों पर जूते रखकर तलवों पर बेल्ट से प्रहार करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह आरोपी के बाल पकड़कर बेल्ट और मुक्कों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सरपंच को हत्या की धमकी दी थी
थाना प्रभारी मदन पवार ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों युवक  समीर खान उर्फ पिद्दा और विष्णु कहार क्षेत्र के शातिर अपराधी हैं। उन्होंने एक ग्राम सरपंच को हत्या की धमकी दी थी और एक अन्य व्यक्ति के घर पर हमला करने की कोशिश की थी। समाज में गाली-गलौज और उपद्रव फैलाने की वजह से उन्हें समझाने के लिए सख्ती बरती गई थी।

ये भी पढ़ें- MP Crime: नकली नोट छापने वाली गैंग पर कार्रवाई, ये सामग्री जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार; पंजाब से जुड़ा था नेटवर्क

कार्यशैली और निष्पक्षता पर उठे सवाल
वहीं, तीसरे वीडियो में एक व्यक्ति दोनों आरोपियों से कैमरे पर माफी मंगवाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी कहते सुनाई दे रहे हैं कि जीतू भैया, गोलू भैया, आज के बाद आपसे कोई बात नहीं करूंगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी की कार्यशैली और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले में नर्मदापुरम एसपी साई कृष्णा थोटा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें दिख रहा है कि किसी व्यक्ति को पुलिसकर्मी द्वारा मारा जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए जांच एसडीओपी इटारसी को सौंपी गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में दिख रहे लोग एक अपराध संबंधी मामले में थाने लाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed