{"_id":"69ad15c150e918524e0fde3f","slug":"khairikala-suicide-case-6-accused-of-in-laws-including-wife-arrested-narsinghpur-news-c-1-1-noi1218-4026064-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरीकला आत्महत्या केस: पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोग गिरफ्तार, वीडियो बनाकर युवक ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरीकला आत्महत्या केस: पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोग गिरफ्तार, वीडियो बनाकर युवक ने लगाए थे गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार
नरसिंहपुर के खैरीकला गांव में युवक प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सभी आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
नरसिंहपुर के खैरीकला गांव में युवक प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सभी आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
मृतक प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा
विज्ञापन
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के खैरीकला गांव में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा के रूप में हुई है। उसने 14 जनवरी की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब प्रमोद द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी
बताया गया है कि प्रमोद ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा परिवार तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में प्रमोद ने कहा था कि वह लगातार मानसिक तनाव में था और उसे ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा था।
वीडियो में प्रमोद ने बताया था कि उसकी पत्नी से मामूली विवाद हो गया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। बाद में पत्नी को वापस भेजने से इनकार कर दिया गया। उसने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे कहा था कि तू मर जाएगा तो भी हम नहीं आएंगे। इस बात से वह काफी आहत था।
प्रमोद ने वीडियो में यह भी कहा था कि उसकी दो छोटी बेटियों को उससे दूर रखा जा रहा है और उसे उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। इस कारण वह गहरे मानसिक तनाव और परेशानियों से गुजर रहा था। उसने अपने साले सोहन, ससुर, जेठ-सास और जीतू नाम के व्यक्ति पर लगातार भड़काने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो और अन्य तथ्यों को आधार बनाकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
ये बनाए गए आरोपी
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि मामले में ज्ञानी प्रसाद (52), उसका बेटा नरेंद्र (21), जीतेंद्र उर्फ जित्तू (32) निवासी बगासपुर, सोहन लाल (28) और उसकी पत्नी संगीता (30) निवासी वेदीनगर मदनमहल वार्ड जबलपुर तथा मृतक की पत्नी गीता (27) निवासी पिपरसरा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

कमेंट
कमेंट X