Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News ›   Narsinghpur News: Neighboring youth tried to rape an innocent

Narsinghpur News: घर पर अकेला पाकर पड़ोसी ने किया मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 22 Feb 2025 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

पलोहा की रहने वाली चार वर्ष की नाबालिग अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक मौका देखते ही घर में घुस गया। वहां आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर वो डर कर भाग गया।

विज्ञापन
Narsinghpur News: Neighboring youth tried to rape an innocent
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  नरसिंहपुर जिले के पलोहा में दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना को पड़ोस के रहने वाले युवक ने अंजाम दिया। घटना की जानकारी जब बच्ची की मां को हुई तो वो थाने पहुंची। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के पलोहा की रहने वाली चार वर्ष की नाबालिग अपने घर पर अकेली थी। उसकी मां कहीं बाहर गई हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक मौका देखते ही घर में घुस गया। वहां आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग निकला। जाते-जाते आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब नाबालिग की मां घर पहुंची तो बच्ची की हालत देख दंग रह गई। नाबालिग बच्ची सहमी हुई थी। बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
एएसपी संदीप भूरिया ने मामले की जानकारी देते बताया कि बच्ची घर पर बच्ची अकेली थी तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार की शिकायत पर महिला पुलिस अधिकारी ने बयान दर्ज करा लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed