{"_id":"67bdbeeb508dfdbbf40e9bba","slug":"even-after-two-years-of-bhoomi-pujan-the-road-was-not-built-the-youth-who-came-for-the-public-hearing-returned-neemuch-news-c-1-1-noi1351-2665367-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: भूमि पूजन के दो साल बाद भी नहीं बनी सड़क, जनसुनवाई में लोट लगाकर पहुंचे युवा, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: भूमि पूजन के दो साल बाद भी नहीं बनी सड़क, जनसुनवाई में लोट लगाकर पहुंचे युवा, जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम कन्याखेड़ी में भूमिपूजन के दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका। इससे नाराज गांव के युवा जिला स्तरीय जनसुनवाई में लौट लगाकर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
युवाओं को लौट लगाते देख पुलिसकर्मी ने किया रोकने का प्रयास
विज्ञापन
विस्तार
नीमच जिले की जावद तहसील की दडोली ग्राम पंचायत के कन्याखेड़ा गांव के 5 युवा भूमिपूजन होने के दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज होकर, अपनी व्यथा लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोट लगाते हुए पहुंचे। युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे से करीब 100 मीटर तक लोट लगाई। इसके बाद युवाओं ने एसडीएम संजीव साहू को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई।
युवाओं का कहना था कि दडोली से अंबामाता मंदिर तक सड़क निर्माण के भूमिपूजन को दो साल हो गए, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। कच्ची सड़क होने के कारण आम दिनों में धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
युवाओं ने कहा कि सड़क नहीं बनने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को नाले के कारण रास्ते में रुकना पड़ता है। यह सड़क चार गांवों को जोड़ती है। सड़क के डामरीकरण की स्वीकृति और भूमिपूजन होने के दो साल बाद भी मामला वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच अटका हुआ है, जिसका खामियाजा स्थानीय रहवासियों को उठाना पड़ रहा है।
युवाओं ने कहा कि पिछले दो साल में कई बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते आज लोट लगाकर अपनी पीड़ा बतानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो नीमच-सिंगोली मार्ग जाम कर धरना दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Trending Videos

युवाओं को लोट लगाते देख पुलिसकर्मी ने किया रोकने का प्रयास

कमेंट
कमेंट X